फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: करंट से गार्ड और बेटे की मौत, कमरे में मिले दोनों के शव

शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में बृहस्पतिवार देर रात करंट लगने से गार्ड और उसके बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सिटी गार्डन में गार्ड के रूप में कार्यरत बाबूलाल (करीब 55-60 वर्ष) और उनके 30 वर्षीय बेटे धीरू के रूप में हुई है। बाबूलाल परिसर में बने कमरे में रहते थे। गुरुवार को उनका बेटा धीरू उनसे मिलने आया था। देर रात दोनों किसी तरह करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें