आस्था और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश करते हुए छत्तीसगढ़ निवासी दिव्यांग लोकनाथ देशमुख बाबा बालखंडी नाथ धाम दिउली में आयोजित अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ के दौरान अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचे। दोनों पैर न होने के बावजूद उन्होंने लंबी यात्रा तय कर कथा स्थल तक पहुंचकर श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया।