फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बच्चों की पहली गुरु, सही मार्गदर्शन से संवरता है भविष्य; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Mar 2026 05:17 PM IST

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को सेंट जोंस काॅवेंट स्कूल नगरा में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इस बात पर चर्चा की गई कि मां अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए क्या करें, उन्हें पढ़ाई के लिए कैसे प्रेरित करें और मोबाइल फोन का उपयोग पढ़ाई व उपयोगी कार्यों के लिए किस तरह कराया जाए। संवाद में वक्ताओं ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है। यदि मां बच्चों की पढ़ाई पर नियमित ध्यान दे और घर में सकारात्मक माहौल बनाए तो बच्चे पढ़ाई के प्रति स्वतः ही प्रेरित होते हैं। महिलाओं को बताया गया कि बच्चों को मोबाइल फोन से पूरी तरह दूर रखने के बजाय उसका सही और सीमित उपयोग सिखाना जरूरी है। मोबाइल के माध्यम से शैक्षिक वीडियो, ऑनलाइन पढ़ाई और ज्ञानवर्धक सामग्री का उपयोग कर बच्चों को नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।संवाद में मनी तिवारी, रश्मिता पात्रा, वंदना सिंह, कंचन शुक्ला, रेखा पांडेय, रीति सिंह, आयुषी सिंह, अल्का सिंह,, रीना पांडेय, जान्हवी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। अंत में महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगी और मोबाइल का उपयोग पढ़ाई व ज्ञानवर्धन के लिए ही कराएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें