बिहार में शराबबंदी कानून के बीच तस्करों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में शनिवार की रात मांझी पुलिस और मद्य निषेध इकाई पटना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर में धान की भूसी के बीच छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की।