फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे का पंच किक सीख विपरीत परिस्थितियों में खुद व परिवार को रखे सुरक्षित, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 11:45 PM IST

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत पीएम श्री (केंद्रीय विद्यालय) जीराबस्ती में बुधवार को आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 114 छात्राओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय सिंह ने कहा कि छात्राएं अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहें। मनचलों से डटकर मुकाबला करें। मनचलों से डरे नहीं, उत्पीड़न सहें नहीं। किसी भी परेशानी पर डायल-112 पर फोन करें। सोतोकान कराटे की सीनियर महिला कराटे प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट निक्की यादव ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा के टिप्स दिए, ताकि वह विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा कर सकें। बताया कि कैसे कराटे का किक, पंच, ब्लॉक सीखकर हम खुद के साथ परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। कहा कि बेटियां भी बेटों की तरह समाज में बराबरी की हकदार हैं। सरकार ने महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं। ऐसे में अगर आपके साथ कुछ गलत हो रहा है तो महिला हेल्पलाइन पर फोन कर पुलिस की मदद लें। अपनी सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण आज की मांग है। स्कूल आते जाते अगर रास्ते में कोई छेड़खानी करता है तो डट कर सामना करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें