मुंडन संस्कार के शुभ मुहूर्त पर बुधवार को उजियार घाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बक्सर के रामरेखा घाट से लेकर उजियार घाट तक दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आमने-सामने दिखाई दिए। भीड़ के चलते पूरा क्षेत्र मेले जैसा माहौल बन गया। सुबह से ही महिलाएं बस, जीप, पिकअप, बोलेरो, स्कॉर्पियो, मैजिक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ मंगल गीत गाती हुई उजियार घाट पहुंचने लगीं। सुबह करीब 7 बजे तक गंगा तट श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर गया।