बलिया के नगरा-भीमपुरा मार्ग पर सिकंदरापुर गेट के समीप प्राथमिक विद्यालय के पीछे बांस के झुरमुट में शनिवार की सुबह डब्लू सिंह (40) निवासी डुमरी सहतवार का शव पड़ा मिला। सिर में चोट व नाक से खून निकल कर जमीन पर फैला था। सूचना पर थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा दलबल के साथ पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।