फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में विवादित बयान पर पूर्व विधायक का पुतला फूंका, VIDEO

अमर शहीद मंगल पांडेय के प्रति पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह की ओर से दिए गए विवादित बयान से आक्रोशित अवकाश प्राप्त सैनिक कल्याण समिति के सदस्यों और मंगल पांडेय विचार सेवा समिति के सदस्यों ने रविवार को नगवा ढाले पर राम इकबाल सिंह का पुतला दहन किया। इस दौरान समिति के सदस्यों एवं फौजियों ने नारेबाजी री। पूर्व विधायक के बयान की कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अमर शहीद मंगल पांडेय देश की आज़ादी के प्रथम सेनानी और राष्ट्र के गौरव हैं। उनके सम्मान के खिलाफ दिया गया कोई भी बयान देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है। सैनिक कल्याण समिति के सदस्यों ने मांग की कि राम इकबाल सिंह अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। समिति ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें