फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में पकड़ी गई महंगी शराब हो गई गायब, डीआईजी ने लिया एक्शन

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में रात के समय एक पिकअप पर महंगी अंग्रेजी शराब की करीब 30 से 40 पेटी दिखाई दे रही है, जिसे बिहार के आबकारी पुलिस ने जेपी नगर चौकी प्रभारी को सौंप रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। इस मामले की जानकारी डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण को होने पर उन्होंने मामले को संज्ञान लेकर एसपी को मामले की जांच का निर्देश दिया। शुक्रवार की देर रात सीओ उस्मान अहमद बैरिया थाना प्रभारी के साथ जेपी नगर पुलिस चौकी प्रभारी व तीन चार जवानों को एसपी के यहां पेशी कराई, देर रात तक दोनों एएसपी की मौजूदगी में अलग-अलग पहलुओं पर जांच-पड़ताल होने की चर्चा रही। इसको लेकर पूरे दिन विभाग से लेकर आमजन में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें