जिले में अवर अभियंता की लिखित परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। सुबह 8:30 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया गया था। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल की तैनाती की गई थी और केंद्र के आसपास भी निगरानी बढ़ाई गई।