बामनोली गांव में दिल्ली देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण कार्य में मिट्टी खनन किए जाने पर एडीएम द्वारा 35 किसानों क़ो नोटिस दिए गए हैं। इसके विरोध में किसान डीएम से मिले और नोटिस वापस लेने की मांग की। डीएम से मिलने वालों में किसान सुमेर, राममेहर, भवर सिंह, जस्वीर, अजित, रामकुमार, मांगेराम, कालूराम, जगमेहर, भाजपा नेता सोनू माया, संजीव चौधरी, नितिन चौधरी आदि शाामिल रहे।