बागपत के मुलसम गांव में दो दिनों से लापता दसवीं के छात्र प्रिंस उर्फ छोटू का शव ईंट भट्ठे के पसार में बने पानी से भरे गहरे गड्ढे से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा और मामले की जांच जारी है।