बागपत के विकास भवन में आयोजित किसान दिवस के दौरान संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं और किसानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद किसान विकास भवन के बाहर धरने पर बैठ गए। भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों के बिना किसान दिवस का कोई औचित्य नहीं है और भविष्य में सभी संबंधित अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की।