पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर के सांसद डॉ संजीव बालियान ने प्रवीण तोगड़िया की ओर से जान का खतरा जताए जाने को राजनीतिक स्टंट करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास Z सिक्योरिटी है, इसके बाद भी जान का खतरा अगर वो बता रहे हैं तो ये जरूर राजनीतिक स्टंट है। इसके अलावा उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जजों के प्रकरण पर कहा कि जजों की आपसी लड़ाई को लोकतंत्र से जोड़ा गया।