ड्यूटी पर तैनात SSB जवान अजय पांचाल की मृत्यु के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अजय नेपाल बॉर्डर के पास तैनात थे जहां ड्यूटी के दौरान उनकी बैरक पर बहुत बड़ा पेड़ गिर गया जिसकी वजह से अजय के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मृत्यु हो गई।