फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामेनेई की मौत पर मुबारकपुर में प्रदर्शन, सीओ सदर को सौंपा ज्ञापन; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 02 Mar 2026 01:18 PM IST

ईरान के मुखिया आयतुल्ला खामेनेई के अमेरिका-इजराइल अटैक में माने जाने के बाद जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को मुबारकपुर नगर के मोहल्ला शाह मोहम्मदपुर में सिया समुदाय के लोगों ने हमले का विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। इस दौरान सीओ सदर आस्था जायसवाल को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। मुबारकपुर मोहल्ला शाह मोहम्मदपुर सिया समुदाय के मुसलमानों ने आयतुल्ला सैय्यद अली खामनेई पर हुए हमले का विरोध-प्रदर्शन किया। विरोध करने वालों ने अमेरिका और इजराइल के हमले की निंदा की। इस दौरान अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद का नारा भी लगाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ सदर आस्था जायसवाल और थाना प्रभारी निरीक्षक शशिमौली पांडेय पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन को समाप्त करवा दिया। इस अवसर पर विरोध-प्रदर्शन करने वालों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ सदर आस्था जायसवाल को सौंपा। विरोध प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से कार्रवाई करने की मांग की। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में हसन अख्तर, खुर्शीद बाकर, हसन अब्बास, जफर अब्बास, मोहम्मद हैदर आदि शामिल थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें