फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महाराणा प्रताप की जयंती पर मातृशक्ति सम्मान समारोह आयोजित

Pragati Chand Updated Sat, 09 May 2026 07:03 PM IST

देश के वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को महाराणा प्रताप सेना की ओर से शहर के एक होटल में मातृशक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ अतिथियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालीं संतोष सिंह, पूनम सिंह, बिन्नी श्रीवास्तव, अंजू चतुर्वेदी आदि को महाराणा प्रताप शौर्य सम्मान और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. डीके सिंह ने कहा कि मातृशक्ति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की आत्मा है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिलने पर समाज में शांति, संतुलन और प्रगति का वातावरण स्वतः निर्मित होता है। अमरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि शिक्षित और सशक्त महिलाएं ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। महिलाओं का सम्मान समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। संगठन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, संघर्ष और आत्मसम्मान की अमर गाथा है। मातृशक्ति का सम्मान ही सशक्त और समृद्ध समाज की पहचान है। अध्यक्षता हेमंत सिंह और संचालन अनिल सिंह ने किया। इस मौके पर सुरेश सिंह, राजेश सिंह, दिनेश खंडेलिया, दीनानाथ सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी ,शिवम तिवारी, जय सिंह आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें