फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में परिषदीय विद्यालयों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक;video

अभिनव कुमार Updated Thu, 20 Aug 2026 06:07 PM IST

आजमगढ़ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राजीव पाठक के निर्देशानुसार, जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश विशेष रूप से उन यू-टयूबरों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों पर लागू होता है जो बिना अनुमति के विद्यालयों में प्रवेश कर फोटो या वीडियो बनाते हैं और उन्हें विभिन्न प्लेटफार्मों पर साझा करते हैं। बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि इस प्रकार की अनधिकृत गतिविधियों से न केवल विद्यालयों में पठन-पाठन बाधित होता है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग या मीडिया को लक्षित करना नहीं है, बल्कि विद्यालयों में एक सुरक्षित और व्यवस्थित शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें