आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के पास बुधवार की अलसुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सिधौना गांव निवासी बदमाश श्यामसुंदर वनवासी को पैर में गोली लग गई। पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध उसके दोस्त के साथ है। जिसे लेकर मंगलवार को आरोपी का उसके दोस्त के साथ विवाद हुआ और उसने तमंचे से गोली मार दी। पकड़ा गया आरोपी सिधौना गांव निवासी ओमकार (48) बताया जा रहा है ।आरोपी गांव के ही अपने दोस्त श्यामसुंदर वनवासी के साथ प्रतिदिन नशा करता था।