अमर उजाला की ओर से आयोजित स्वच्छ अयोध्या स्वस्थ अयोध्या मैराथन मंगलवार को सम्पन्न हुई। सुबह 6:30 बजे पुष्पराज चौराहे से कमिश्नर राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुष वर्ग की सात किमी दौड़ में अंबेडकरनगर के जयसिंहपुर के कुलदीप ने 20 मिनट 38 सेकंड में प्रथम स्थान हासिल किया। राजेश यादव दूसरे और आनंद वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की पांच किमी दौड़ में सुल्तानपुर के पलिया की मधु यादव ने 15 मिनट 42 सेकंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्रीति यादव दूसरे और सुष्मिता यादव तीसरे स्थान पर रहीं। समापन पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और चेक प्रदान किया। कोचों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में धावकों ने भाग लेकर फिटनेस और स्वच्छता का संदेश दिया।