प्रभु झूलेलाल महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को सिंधी समाज की ओर से रामनगर से भव्य धार्मिक यात्रा निकाली गई। झांकियों से सजी यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा नाका, मकबरा, फतेहगंज चौक, रकाबगंज और सिविल लाइन होते हुए गुप्तारघाट पहुंचेगी। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने प्रभु झूलेलाल के जयकारे लगाए।