फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निषादराज जयंती पर शोभायात्रा, सभा के साथ समापन

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 05 Apr 2026 07:15 PM IST

महाराजा निषादराज की जयंती के अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ स्थानीय क्षेत्र से हुआ, जो नियावां होते हुए कैंट स्थित डाक खाना परिसर पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग, युवक-युवतियां और महिलाएं शामिल रहीं। श्रद्धालुओं ने निषादराज के चित्र व झांकियों के साथ जयघोष करते हुए नगर भ्रमण किया। रास्ते भर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। डाक खाना परिसर में सभा का आयोजन किया गया, जहां वक्ताओं ने निषादराज के जीवन, उनके त्याग, समर्पण और भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अटूट भक्ति पर प्रकाश डाला। समाज के उत्थान और एकजुटता का आह्वान भी किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें