फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जाति-पंथ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में मतदान कर रही जनता : बैजनाथ रावत

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 31 May 2026 05:40 PM IST

अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत रविवार को आयोग में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करने पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुए हिंदू युवक की हत्या की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। बैजनाथ रावत ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सख्त कदम उठाए हैं, जिससे अपराधियों के खिलाफ स्पष्ट संदेश गया है। वहीं, वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह चुनाव भी ऐतिहासिक साबित होगा। उनके अनुसार देश में तेजी से वैचारिक परिवर्तन हो रहा है और जनता अब जाति व पंथ की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के मुद्दों पर मतदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारधारा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के पीडीए नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए बैजनाथ रावत ने कहा कि ऐसे नारे अब पुराने हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का विकास हो रहा है और अनुसूचित जाति के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई और न्याय दिलाने का काम सरकार कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें