फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एक नाव के भरोसे 800 ग्रामीण, आधा किलोमीटर पानी में उतरकर घर पहुंचने की मजबूरी

Akash Dwivedi Updated Wed, 19 Aug 2026 06:42 PM IST

कोटसराय माझा क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब 800 ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों के आवागमन के लिए केवल एक नाव उपलब्ध है। रावण घाट जाने वाले मार्ग पर करीब 200 मीटर तक ही नाव की व्यवस्था है, इसके बाद ग्रामीणों को पानी में उतरकर लगभग आधा किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। कई ग्रामीण कंधे तक पानी में सामान लेकर गांव पहुंच रहे हैं। रमेश यादव अपने पुत्र संदीप के साथ घरेलू सामान सिर पर लादकर गांव पहुंचे। ग्रामीण सोनू यादव ने बंधा बनाने की मांग की है, जबकि अन्य ग्रामीणों ने स्थायी समाधान के साथ नावों की संख्या बढ़ाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि दो-तीन घर कटान की जद में हैं। जलस्तर और बढ़ा तो खतरा बढ़ सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें