लखनऊ के कैसरबाग स्थित न्यायालय के पास पुलिस द्वारा वकीलों पर की गई लाठी चार्ज की गूंज अयोध्या में भी सुनाई दी।सुबह कचहरी खुलते ही वकीलों ने गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया। फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने घटना के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया। अध्यक्ष की अगुवाई में कचहरी परिसर में जोर दार प्रदर्शन किया गया।हजारों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, महामंत्री शैलेन्द्र जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,सूर्य नारायण सिंह,संजीव दूबे,पूर्व उपाध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा, सौरभ मिश्रा,चंद्र भानु सिंह,सुनील कुमार सिंह,पूर्व मंत्री राम शंकर यादव, विपिन मिश्रा,गिरीश तिवारी,अधिवक्ता प्रदीप चौबे,राजेश यादव,सोम नाथ तिवारी केशव राम वर्मा,जितेंद्र सिंह दिनेश सिंह आलोक खरे आदि लोग मौजूद रहे।