फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंतरजनपदीय लूट गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 13 Aug 2026 04:02 PM IST

अयोध्या। कुमारगंज थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय लूट गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त सफेद बाइक, चार मोबाइल, पीली धातु का कान का बाला और 11,170 रुपये नकद बरामद किए। आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, चार कारतूस, दो खोखे और नकली पिस्टल भी मिली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खंडासा क्षेत्र के अंकित कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार पाण्डेय और आलोक यादव के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी बाइक से लूट करते और पीड़ितों को डराने के लिए असलहे व नकली पिस्टल का इस्तेमाल करते थे। सीसीटीवी, यक्ष ऐप और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच में कुमारगंज की दो और अमेठी की एक लूट का खुलासा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें