रामनगरी अयोध्या में महाकुंभ के समापन के दौरान बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कुंभ के श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा किया। राम जन्मभूमि के गेट नंबर तीन निकास द्वार पर श्रद्धालुओं पर इक़बाल ने फूल बरसाया। श्रद्धालु पुष्प वर्षा से अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में आधिकारिक तौर पर महाकुंभ के समापन कर रहे हैं। अयोध्या में कुंभ से उमड़े आस्था के सैलाब का बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी स्वागत कर रहे हैं। अयोध्या की व्यवस्थाओं और बढ़े व्यापार को लेकर मुख्यमंत्री की तारीफ किया। कहा कि सनातन धर्म सबसे प्राचीन है। सनातन धर्म का हम सम्मान करते हैं। अयोध्या में भीड़ आ रही है, इससे रोजगार बढ़ रहा है।