फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे एडीजी जोन ने नए कानून को जमीनी स्तर पर लागू करने पर दिया जोर

Bhupendra Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 06:40 PM IST

एडीजी जोन प्रवीण कुमार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित ऑफिसर्स मेस में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शासन और डीजीपी मुख्यालय से मिले निर्देशों और टास्क की समीक्षा की गई। एडीजी ने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य कार्यों का फीडबैक लेना और उनके बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है, ताकि आम जनता की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण किया जा सके। उन्होंने नए कानूनों को जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही अयोध्या में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। एडीजी प्रवीण कुमार ने कहा कि समय-समय पर ऐसी समीक्षा बैठकें कर व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाता है, ताकि कानून व्यवस्था बेहतर बनी रहे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। इस बैठक में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, एसपी ट्रैफिक ए.पी. सिंह और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें