फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में जैन तीर्थों के संरक्षण पर हुआ मंथन

Bhupendra Singh Updated Sun, 10 May 2026 02:19 PM IST

अयोध्या में रायगंज स्थित जैन मंदिर में रविवार को भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें देशभर के जैन तीर्थों के संरक्षण, विकास और व्यवस्थाओं को लेकर मंथन किया गया। बैठक में जैन धर्म से जुड़े पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने विभिन्न तीर्थ स्थलों की वर्तमान स्थिति, संरक्षण कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि प्राचीन जैन तीर्थ केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत भी हैं, जिनका संरक्षण समय की आवश्यकता है। बैठक में तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता, सुरक्षा, आवासीय सुविधाओं और धार्मिक आयोजनों के बेहतर संचालन को लेकर भी सुझाव दिए गए। इसके साथ ही युवाओं को जैन संस्कृति और तीर्थों से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि समिति लंबे समय से देशभर के जैन तीर्थों के संरक्षण और विकास के लिए कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन धर्म की सर्वोच्च साध्वी ज्ञानमती ने किया। कर्यक्रम में जैन मंदिर के पीठाधीश स्वामी रविंद्रकीर्ति सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें