फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी अनुकल्प मिश्रा की निशानदेही पर स्विफ्ट डिजायर कार बरामद

मधुवेंद्र सचान Updated Thu, 09 Jul 2026 04:14 PM IST

आरोपी अनुकल्प मिश्रा की निशानदेही पर स्विफ्ट डिजायर कार बरामद, रामजन्मभूमि थाने में खड़ी अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच में पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। रिमांड पर लिए गए आरोपी अनुकल्प मिश्रा की निशानदेही पर स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार यह कार 16 मई 2025 को गोरखपुर से खरीदी गई थी और 22 मई को अयोध्या आरटीओ कार्यालय में इसका पंजीकरण कराया गया था। वाहन का पंजीकरण आरोपी के पिता रविंद्र कुमार के नाम पर दर्ज है। बरामद कार को थाना रामजन्मभूमि परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा और करुणेश पांडे की 40 घंटे की रिमांड लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर लगातार साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इससे पहले आरोपी अविनाश शुक्ला के पास से बरामद हो चुकी है ब्रेजा कार। पुलिस अब मामले में अन्य संपत्तियों और रकम की बरामदगी की कार्रवाई भी आगे बढ़ा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें