फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए पनीर लेकर लौट रहे बाइक सवार पेड़ से टकराए, स्वास्थ्य कर्मी की मौत

Shikha Pandey Updated Wed, 17 Jun 2026 09:34 PM IST

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ पर गांव भसौरा पुल के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। भतीजों की शादी समारोह की तैयारियों के लिए बाइक से पनीर लेकर लौट रहे दो रिश्तेदारों की बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक चाचा की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। कन्नौज जनपद के विशनगढ़ थाना क्षेत्र के धीरपुर नगरिया निवासी सर्वेश चंद (56) मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में तैनात थे। वह मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव ब्यूतीखुर्द निवासी अमर दयाल (65) के रिश्तेदार थे। बुधवार को दोनों बिधूना बाजार से करीब 15 किलो पनीर खरीदकर बाइक से रामगढ़ स्थित एक गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान गांव भसौरा पुल के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने सर्वेश चंद को मृत घोषित कर दिया, वहीं अमर दयाल को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें