फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: वाहन में घुसा मिनी ट्रक, चालक केबिन में फंसा, हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा से पहले हुआ हादसा

शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Nov 2025 11:52 PM IST

अजीतमल में गुरुवार को देर रात थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक मिनी ट्रक पीछे से किसी वाहन में टकरा गया। इससे चालक केबिन में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से चालक को निकालकर सीएचसी पर भर्ती कराया है। शिकोहाबाद के मोहल्ला रमेश नगर निवासी मनोज मिनी ट्रक की मरम्मत कराने के लिए बृहस्पतिवार को औरैया आया था। देर शाम साढ़े नौ बजे के करीब वह वापस शिकोहाबाद जा रहा था। हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा से आधा किलोमीटर पहले आगे चल रहे किसी वाहन ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे मिनी ट्रक उसमें टकरा गया। केबिन क्षतिग्रस्त होने के चलते चालक मनोज उसी में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्रेन की मदद से केबिन को खींचकर चालक को निकाला गया। पुलिस ने चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें