फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jan 2026 06:18 PM IST

सदर कोतवाली पुलिस की सोमवार तड़के करीब चार बजे जालौन रोड पर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। खानपुर निवासी आमिर एक साल से गोवध के मामले में पुलिस को चकमा दे रहा था। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। सदर कोतवाली पुलिस सोमवार तड़के गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गोवध की वारदात में फरार बदमाश जालौन रोड पर है। पुलिस टीम ने तत्काल बीबीएस स्मृति स्कूल के पास बदमाश की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आमिर (28) ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद किए। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि बदमाश के खिलाफ पहले से तीन गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उस पर मामले में 25 हजार रुपये का इनाम था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें