उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता और मुलायम सिंह यादव के परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव ने चाचा शिवपाल यादव को लेकर शुक्रवार को बड़ा बयान दिया. बातचीत में उन्होंने शिवपाल यादव को लेकर कहा कि यदि वे पार्टी में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है. अपर्णा यादव ने चाचा शिवपाल यादव के ट्वीट पर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं तो यह समझती हूं कि वह चाचा (शिवपाल यादव ) का अपना चॉइस है. मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं. वह घर के बड़े हैं.