फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की शादी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Vimal Sharma Updated Mon, 29 Jun 2026 11:22 PM IST

दोस्त की शादी से लौट रहे बरेली के बिसात गंज थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव निवासी युवक सौरभ सैनी (19) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रविवार रात 12.05 बजे हाईवे पर सलारपुर गांव के सामने हुआ। बरेली के बिसातगंज थाना क्षेत्र के गांव रहमानपुर निवासी सौरभ सैनी गाजियाबाद में किराए के लिए बाइक को जुगाड़ बनाकर चलाता था। परिजनों का कहना है कि शनिवार को उसके दोस्त की गांव में ही शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह बाइक पर सवार होकर बरेली आए थे। शादी कार्यक्रम संपन्न होने पर रविवार रात वापस गाजियाबाद जाने के लिए घर से 11 बजे निकले। करीब 12.0 5 बजे उनकी बाइक सलारपुर गांव के सामने पहुंची। इस बीच तेजी से आए टाटा मैजिक के चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। वह काफी दूर तक बाइक को घसीट ले गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। उसके हाथ पर नाम लिखा था। साथ ही मोबाइल पर परिजनों का फोन आ गया। जिस पर पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को देकर शव को सीएचसी में लाया गया। इसके बाद शव को मोर्चरी पर रखवाया। दोपहर मृतक के परिजन थाने में आए। पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर दी। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि हादसे में युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें