फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से अंतिम संस्कार करने में भी परेशानी

अमित शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2026 08:00 PM IST

गंगा में आई बाढ़ के कारण तिगरी में गंगा तट पर अंतिम संस्कार करने वाले लोगों को पानी में पैदल चलना पड़ रहा हैै। बाइक, स्कूटी आदि वाहन किनारे खड़ेे करने पड़ रहे हैं। तिगरी में अमरोहा जिले के साथ ही संभल और मुरादाबाद जिलों के लोग किसी का निधन हो जाने पर शवों का दाह संस्कार करने लातेे हैं। पिछले कई दिन से गंगा में बाढ़ आइ हुई हैै। किनारे तक बाढ़ का पानी भरा हैै। दोे दिन से जल स्तर कम हो रहा हैै। इस कारण गांव केे सामने अंतिम संस्कार करने के लिए कुछ स्थान पर अब पानी सूख गया है। मगर उस तक जाने केे लिए काफी दूर तक भरा दो फीट से अधिक पानी अवरोध बनता है। इस कारण शव रखे ट्रैक्टर ट्रॉली तो पहुंच जाते हैं, जबकि बाइक, स्कूटी, कार आदि को किनारे पर ही खड़ा करना पड़ता है। सोमवार को कई शवों का अंतिम संस्कार किया गया। साथ में आए दो पहिया वाहन सवारों नेे बाइक आदि वाहन दूर खड़े कर दिए और पानी को पैदल ही पार किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें