फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिगत आरक्षण के खिलाफ सवर्ण समाज ने निकाला पैदल मार्च

जातिगत आरक्षण के खिलाफ सवर्ण समाज ने हुंकार भरी। बैठक करने के बाद पैदल मार्च निकाला। नारेबाजी कर कहा कि इस काले कानून को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सवर्ण समाज के लोग बस्ती स्थित अग्रवाल भवन में एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने बैठक कर जातिगत आरक्षण के विरुद्ध हुंकार भरी। जातिगत आरक्षण को काला कानून करार दिया। कहा कि इसके कारण समाज में बंटवारा होगा। बैठक के बाद उन्होंने अग्रवाल भवन से इंदिरा चौक तक पैदल मार्च किया। वह नारेबाजी करते हुए चल रहे थे कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर देवेश पंडित, जगतपाल चौहान, वीर सिंह भगत, अनिल अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, मोहित शर्मा, सतपाल चौहान, दिनेश गर्ग, गोपाल, महेंद्र सिंह चौहान, प्रशांत, अमर सिंह, सुधांशु, विपिन शर्मा, वीके शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें