फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे के कारण अंडरपास के नीचे बने जाम के हालात

Vimal Sharma Updated Thu, 23 Jul 2026 05:28 PM IST

काफी समय से मरम्मत नहीं होने और प्रत्येक बारिश में जल भराव के कारण रेलवे अंडरपास के नीचे गहरे गड्ढे बन गए। उनके कारण वाहन चालकों को गति कम कर वाहन गुजारने पड़ते हैं। कई बार जाम के हालात बने। ओसीता जगदेवपुर में दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर अंडरपास बना है। इसमें प्रत्येक बारिश में पानी भर जाता हैै। इस कारण सड़क टूट गई है। उस पर गड्ढे बन गए हैं। यही हालात उससे करीब दो सौ मीटर पहले तिगरी की तरफ रेलवे हाईगेज का है। यहां पर भी सड़क टूट गई हैै, जबकि इस सड़क और अंडरपास से धनौरा, बछरायूं के साथ ही हसनपुर व धनौरा तहसील के 20 से अधिक गांवाें के लोग अपनी रिश्तेदारियों में आने जाने के लिए गुजरते हैं। बुधवार को पक्के पुल पर साप्ताहिक पशु बाजार लगा था। इस कारण धनौरा, बछरायूं से दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहन तिगरी होकर गुजरे। लिहाजा वाहनों की संख्या अधिक होने और सड़क टूटी होने के कारण अंडरपास पर कई बार जाम के हालात बने। इसके अलावा सामने से किसानों की बुग्गी आ जाने के कारण भी वाहन चालकों को रफ्तार कम करनी पड़ी और जाम जैसे हालात बन गए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) नवीन पाल का कहना है कि अंडरपास के नीचे टूटी सड़क परेशानी का सबब बनती है। बारिश के बाद उसे सही कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें