फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस प्री परीक्षा के अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश

पीसीएस प्री की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष तक जाने से पहले कठिन चेकिंग से गुजरना पड़ा। तीन लेयर में उनकी चेकिंग की गई। बाहर पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली। अंदर केंद्र व्यवस्थापक की तरफ से मुस्तैद शिक्षकों ने चेकिंग की। सबसे बाद में अन्य टीम द्वारा केवाईसी की गई। ज्ञान भारती में 297 अभ्यर्थी परीक्षा से नदारद रहे। पीसीएस प्री परीक्षा के लिए नगर में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज व शिव इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों ही परीक्षा केंद्रों पर 480-480 अभ्यर्थियों का परीक्षा देने के लिए नामांकन है। परीक्षा देने के लिए सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले अभ्यर्थियों की मेन गेट के बाहर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली। इसके बाद ड्यूटी में तैनात शिक्षकों ने चेकिंग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें