फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलों को अपना आदर्श नहीं मानते मुसलमान: कमाल अख्तर

Vimal Sharma Updated Sun, 28 Jun 2026 09:19 PM IST

कांठ विधायक व पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने ने कहा कि भाजपा देश की जनता में जहर घोल रही है। वह मुगलों की बात करते हैं। लोगों को भड़काने का काम करते हैं। हमारे मुसलमान भाई जितने भी हों, किसी भी जाति के रहने वाले हों, वह बाबर, अकबर, हुमायूं, जहांगीर को अपना आदर्श नहीं मानते। भाजपा के नेता लोगों को बरगलाना चाहते, भड़काना चाहते हैं, सवाल हिंदू-मुसलमान का नहीं है। नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित पीडीए चौपाल कार्यक्रम में कांठ विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि अस्पतालों में डाॅक्टर नहीं है। युवाओं से रोजगार छीना जा रहा है। धर्म के नाम पर लोग ठगे जा रहे हैं। भाजपा ने भाईचारा खत्म कर दिया है। गरीबों पर जुल्म हो रहे हैं। राम मंदिर में चढ़ाव तक चोरी कर लिया। गाय के नाम पर सिर्फ राजनीति करने वालों से सावधान होने का समय है। कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक मजबूती का संकल्प लिया गया। सपा नेता खानचंद खड़गवंशी ने कहा कि आम आदमी पर हो रहे जुल्म का जबाव देने के लिए जनता तैयार बैठी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मस्तमराम यादव, चंद्रपाल सैनी,इमरत खड़गवंशी, चतर सिंह, जय सिंह खड़गवंशी, प्रकाश खड़गवंशी, धर्मवीर खड़गवंशी, सुमित खड़गवंशी, कुलदीप शर्मा, अनुज त्यागी, होतेराम, संगाम सिंह, नवेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें