गजरौला में गैस सिलिंडर को लेकर दुश्वारियां बरकरार हैं। उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए खासी मुसीबत के साथ ही कई दिन तक भटकना पड़ रहा है। धनौरा मार्ग पर बुधवार को एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। यकबगड़ी निवासी उपभोक्ता डॉली का कहना था कि वह चार दिन से चक्कर काट रही हैं। नगला माफी की राधिका सिलिंडर बुक कराने के बावजूद दो दिन से गोदाम पर आ रही हैं। उनकी तरह अन्य उपभोक्ता भी सिलिंडर न मिलने के कारण परेशान दिखे। बोले कई-कई दिन तक चक्कर लगाने के बाद ही सिलिंडर मिल रहा है। खेत में काम करें या सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगें।