फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

गजरौला हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक अल्लीपुर भूड़ मोहल्ला निवासी जरीफ (45) की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में लाया गया। यहां रोते बिलखते परिजन पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अल्लीपुर भूड़ मोहल्ला निवासी जरीफ ई-रिक्शा चलाते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे उन्होंने ई-रिक्शा में सवारियों को बैठाया। जिनको औद्योगिक इकाइयों के सामने छोड़कर लौट रहे थे। एक बिस्कुट की फैक्टरी के सामने कट पर पहुंचे थे। इस दौरान दिल्ली की दिशा से आई कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से कार चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसा देख आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। उधर हादसे के बाद मौके से भाग रहे कार चालक को पीछा कर पकड़ लिया गया। इधर सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। जरीफ के शव को सीएचसी में लाया गया। हादसे में मौत की खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार पकड़ ली गई हैै। चालक भी हिरासत में ले लिया गया हैै। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें