मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव आजमपुर में एक ग्रामीण के खेत में करीब 12 फीट लंबा अजगर मिलने से हलचल मच गई। अजगर मिलने की सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर रेस्क्यू करते हुए अजगर को पकड़ लिया। बाद में अपने साथ ले गई। सोमवार दोपहर गांव निवासी बाबूराम अपनी बेटी के साथ खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक बेटी की चीख निकल गई। वह बेटी के पास पहुंचे तो वहां कुछ दूरी पर काफी लंबा अजगर खेत में पड़ा हुआ था।