फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: मित्र पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, बदसलूकी व तोड़फोड़ के आरोप

Akash Dwivedi Updated Tue, 24 Mar 2026 11:26 AM IST

गौरीगंज के अन्नीबैजल गांव में लूट प्रकरण के खुलासे के दौरान बाल अपचारी को निगरानी में लेने की कार्रवाई विवादों में आ गई है। परिजनों ने गौरीगंज पुलिस पर बदसलूकी करने, दबाव बनाने और घर में तोड़फोड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। परिवार का कहना है कि शनिवार रात पुलिस टीम गांव पहुंची और बिना स्पष्ट जानकारी दिए किशोर को अपने साथ ले गई। विरोध जताने पर महिलाओं और पुरुषों की पिटाई कर बंधक बनाया गया। घर के अंदर सामान बिखेर दिया गया और कुछ वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से परिवार के लोग घबराए हुए हैं। परिजनों ने बताया कि किशोर कुछ दिन पहले ही हरिद्वार से लौटा था। उसके खिलाफ किन आरोपों में कार्रवाई हुई, इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने दबाव बनाने के उद्देश्य से सभी सदस्यों को एक जगह बैठाए रखा और फिर किशोर को अपने साथ ले गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। परिवार का कहना है कि जांच पूरी होने पर ही सच्चाई सामने आ सकेगी। किशोर से पूछताछ की प्रक्रिया पर संदेह बाल अपचारी को निगरानी में लेकर पूछताछ करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठे हैं। नियमों के अनुसार ऐसे मामलों में अभिभावकों की मौजूदगी आवश्यक मानी जाती है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि बिना सूचना कार्रवाई की गई। इससे पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई है। अब यह देखना अहम होगा कि निर्धारित कानूनी प्रावधानों का पालन हुआ या नहीं। शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें