अमेठी में कोतवाली क्षेत्र के मुसवापुर चौराहे के समीप सुल्तानपुर से अमेठी डिपो की यात्रियों से भरी रोडवेज बस का शुक्रवार दोपहर प्रेशर ब्रेक अचानक खराब हो गया। जिससे बस अनियंत्रित हो गई। बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। उसने बस को सड़क किनारे पड़ी बालू में उतारकर नियंत्रण में कर लिया। जिससे सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों ने बस चालक की तत्परता और हिम्मत की सराहना की।