फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में मार्च में कोहरे और धुंध ने बढ़ाई लोगों की चिंता

Bhupendra Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 09:26 AM IST

अमेठी के फुरसतगंज क्षेत्र में मार्च महीने में कोहरे और धुंध ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। होली के बाद भी लगातार तीन दिनों से कोहरा छाए रहने से रायबरेली–सुल्तानपुर–बांदा–टांडा हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। वहीं सांस के मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। इसके अलावा किसानों को भी फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है। स्थानीय ग्रामीण रामनरेश साहू, राजेश सिंह, रामसागर और शिव बहादुर का कहना है कि होली के बाद कभी कोहरा नहीं पड़ता था, लेकिन इस बार मार्च में भी कोहरा पड़ना समझ से परे है। लोगों का कहना है कि मौसम में आए इस बदलाव से जनजीवन और खेती दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें