फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में खेत में मिला विवाहिता का शव, होली पर आई थी मायके

Bhupendra Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 11:38 AM IST

यूपी के अमेठी में सोमवार को विवाहिता का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दुष्कर्म के बाद हत्य की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका होली पर मायके आई थी। सुबह गांव के लोग शौच के लिए गए थे, तब खेत पर उसकी लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि विवाहिता का शव खेत में मिला है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें