फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े को मार डाला

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Dec 2025 01:30 PM IST

यूपी के अमेठी में गुरुवार की सुबह घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सुबह करीब 9 बजे छोटे भाई ने बड़े को धारदार हथियार से वार करके मार डाला। वारदात की खबर फैलते ही गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की है। गांव निवासी दिनेश वर्मा पर अपने बड़े भाई राकेश वर्मा (50) की हत्या करने का आरोप है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, राकेश गांव में शांत स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें