कांग्रेस के गढ़ अमेठी में बीजेपी की तीन की तिकड़ी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। इस मौके पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि कहीं दामाद तो कहीं बेटे जमीन हड़पने का काम कर रहे थे। लेकिन हम किसानों की जमीन हड़पने नहीं देंगे। उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन के बेजा इस्तेमाल का भी आरोप गांधी परिवार लगाया और कहा गांधी परिवार की ही चालाकी के कारण अमेठी का कोई विकास नहीं हो पाया है। इसके साथ ही सीएम ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब जब स्मृति ईरानी अमेठी यात्रा पर है तो इसी बहाने सही कांग्रेस के शहजादे को पहली बार तीन दिन अमेठी में रहे तो।