फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंबेडकरनगर में स्कार्पियो सवार बदमाशों ने व्यापारी से 17 लाख रुपये लूटे

Akash Dwivedi Updated Sat, 11 Apr 2026 01:13 PM IST

जहांगीरगंज के बिडहर पुल के पास कपड़ा व्यवसायी से 17 लाख रुपये की लूट हुई है। व्यवसायी बिहार से कपड़ों की बिक्री की वसूली कर लौट रहे थे। वारदात नेवारी दुराजपुर निवासी मो. रहीस कपड़ा व्यवसाय के साथ हुई। शनिवार को बिहार से ट्रेन से खलीलाबाद तक आए थे। वहां से अपने दोस्त हंसवर के मुंडेरा निवासी मो. जलाल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे जहांगीरगंज के बिडहर पुल के पास स्विफ्ट डिजायर सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बट से मारकर दोनों को घायल कर रहीस के पास रखे करीब 13 लाख रुपये और मो. जलाल के पास रखे करीब 3 लाख 90 हजार रुपये नकद लूटकर भाग निकले। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र, डिप्टी एसपी प्रदीप सिंह चंदेल जांच पड़ताल में जुटे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें